आप AI की मदद से चलने वाले टूल से इंटरैक्ट कर रहे हैं.

ऑफ़लाइन बैकअप

इनके लिए: मोबाइल फोन, Android Auto और CarPlayपर Premium

ऑफ़लाइन बैकअप प्लेलिस्ट में ऐसा म्यूज़िक उपलब्ध है जिसे ऑफ़लाइन चलाया जा सकता है. इसके लिए म्यूज़िक को डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है.

    1. ऑफ़लाइन होने पर Home पर टैप करें.
      या अपने ऑफ़लाइन बैकअप को खोजें.
    2. चलाएँ बटन पर टैप करें और चलाना शुरू करें.
      ध्यान दें: पक्का करें कि ऑफ़लाइन सुननेकी सुविधा चालू है.
  • अपने मोबाइल फोन पर मौजूद ऑफ़लाइन ट्रैक को तेज़ी से ब्राउज़ करने के लिए, मूड या जॉनर के हिसाब से फ़िल्टर करें. इसके लिए अपनी प्लेलिस्ट के सबसे ऊपर मौजूद फ़िल्टर पर टैप करें.

    सुझाव: मूड या जॉनर से जुड़े और फ़िल्टर ढूँढने के लिए बगल की ओर स्क्रॉल करें.

    सॉर्ट करने के अतिरिक्त विकल्पों के लिए:

    1. सबसे ऊपर फ़िल्टर और सर्च बार को दिखाने के लिए नीचे खींचें और छोड़ें.
    2. सॉर्ट करने के विकल्पों के लिए या खोजने के लिए सॉर्ट करेंखोजेंपरटैप करें.

    इनके आधार पर सॉर्ट किया जा सकता है:

    • शीर्षक
    • कलाकार
    • एल्बम
    • अक्सर चलाए जाने वाले गाने
    • सुझाई गई
  • 'आपकी लाइब्रेरी' में अपना ऑफ़लाइन बैकअप सेव करने के लिए, जोड़ें या सेव करें पर टैप करें.

  • अपना ऑफ़लाइन बैकअप शफ़ल करने के लिए, शफ़ल करें पर टैप करें.

    • शफ़ल करें शफ़ल की सुविधा बंद है - ट्रैक क्रम में चलते हैं
    • शफ़ल चालू है शफ़ल की सुविधा चालू है - ट्रैक बिना किसी क्रम के चलते हैं
  • ऑफ़लाइन बैकअप ढूँढना

    जब आपका डिवाइस ऑफ़लाइन होगा, तो Android Auto और Apple CarPlay में ऑफ़लाइन बैकअप Spotify की होम स्क्रीन पर दिखेगा. अगर आपने ऑफ़लाइन बैकअप को 'आपकी लाइब्रेरी' में सेव किया है, तो ऑनलाइन होने पर यह आपको 'प्लेलिस्ट' और 'डाउनलोड किया गया' कॉन्टेंट फ़ोल्डर में मिलेगा.

    सॉर्ट और फ़िल्टर करना

    अपनी कार के डिस्प्ले पर ऑफ़लाइन बैकअप सुनते समय, सॉर्ट करने और फ़िल्टर करने की सुविधा ऐक्सेस नहीं की जा सकती. गानों का जो क्रम आपके मोबाइल डिवाइस पर सेट है, गाने उसी क्रम में चलेंगे.

    मोबाइल ऐप पर लागू किया गया कोई भी फ़िल्टर, Android Auto के ज़रिए म्यूज़िक चलाते समय भी इस्तेमाल किया जाएगा. Apple CarPlay के ज़रिए म्यूज़िक चलाने पर फ़िल्टर करने की सुविधा काम नहीं करती है.

  • ऑफ़लाइन बैकअप का इस्तेमाल करने के लिए, आपको ऑफ़लाइन सुनने की सुविधा को चालू करना होगा और गाने आपके डिवाइस की कैश मेमोरी में सेव होने चाहिए.

    अगर आपको ऑफ़लाइन बैकअप नहीं मिलता है, तो सेटिंग और प्राइवेसी में जाकर पक्का करें कि ऑफ़लाइन सुनने की सुविधा चालू है. इसके बाद, सामान्य तरीके से Spotify इस्तेमाल करें और कुछ देर तक सुनें.

    अगर ऑफ़लाइन बैकअप अब भी दिखाई नहीं दे रहा है, तो इसकी ये वजह हो सकती हैं:

    • आपने हाल में पर्याप्त गाने नहीं सुने हैं
    • आपके डिवाइस में स्टोरेज खत्म हो गया है और उसमें पर्याप्त स्टोरेज नहीं बचा है
    • आपने एपना कैश कॉन्टेंट को हटा दिया है
    • आपने Spotify ऐप को फिर से इंस्टॉल कर लिया है
क्या यह लेख मददगार था?