अपने देश या क्षेत्र से जुड़ी सेटिंग बदलें

अपने अकाउंट पेज पर जाकर, अपने मौजूदा देश की जानकारी देखी जा सकती है.

क्या आपके पास Premium है?

अगर आपको अपने देश या क्षेत्र की जानकारी में बदलाव करना है, तो आपको अपने पेमेंट के तरीके को अपने मौजूदा देश या क्षेत्र में जारी किए गए तरीके के मुताबिक अपडेट करना होगा:

  1. पेमेंट के तरीके पर जाएँ.
  2. पेमेंट का नया तरीका दर्ज करने के लिए जोड़ें या मौजूदा तरीके को एडिट करने के लिए बदलें चुनें.
  3. कन्फ़र्म करने के लिए पेमेंट का तरीका जोड़ें/बदलें चुनें.

ये बदलाव आपकी अगली बिलिंग की तारीख से लागू होंगे.

ध्यान दें:

  • आपके Spotify अकाउंट का देश या क्षेत्र वही माना जाता है जहाँ मौजूद रहकर आप साइन अप करते हैं. अगर आप किसी दूसरे देश या क्षेत्र में हैं और वहाँ Spotify की सेवा उपलब्ध है, तो आपको अपने देश या क्षेत्र की जानकारी अपडेट करनी होगी. इससे आपको आपके नए देश के हिसाब से सही सेवा दी जा सकेगी. साथ ही, इसकी वजह से प्लान की कीमतों और कैटलॉग की उपलब्धता में भी बदलाव हो सकता है.
  • अगर आपने पेमेंट के ऐसे तरीके (जैसे गिफ़्ट कार्ड या टॉप अप) से Spotify Premium लिया है जिससे सब्सक्रिप्शन अपने-आप रिन्यू नहीं होता है, तो पेमेंट का तरीका अपडेट करने से पहले आपको तब तक इंतज़ार करना होगा, जब तक आपके अकाउंट को मुफ़्त सेवा पर स्विच नहीं किया जाता.

क्या आपके पास Premium नहीं है?

आपके Spotify अकाउंट का देश या क्षेत्र वही माना जाता है जहाँ मौजूद रहकर आप साइन अप करते हैं. अगर आप दूसरी जगह जाते हैं, तो आपको अपने अकाउंट पेज पर जाकर अपना अकाउंट अपडेट करना होगा:

  1. प्रोफ़ाइल एडिट करें पर जाएँ.
  2. देश या क्षेत्र पर नीचे स्क्रॉल करें और ड्रॉपडाउन लिस्ट में से अपना नया देश या क्षेत्र चुनें.
    ध्यान दें: आपका नया देश या क्षेत्र सिर्फ़ तभी दिखाई देता है, जब आप सच में वहाँ मौजूद होते हैं.
  3. प्रोफ़ाइल सेव करें क्लिक करें.

ध्यान दें: अगर आपने अपना अकाउंट Facebook या Apple के ज़रिए बनाया है, तो आपको उन सेवाओं पर भी अपने देश या क्षेत्र की सेटिंग बदलनी होगी.

क्या यह लेख मददगार था?