ऑडियोबुक+

इनके लिए: Spotify free और Spotify Premium, लेकिन Premium Lite और Student को छोड़कर

ऑडियोबुक+ अपने-आप रिन्यू होने वाला एक सब्सक्रिप्शन है, जो हर महीने आपके प्लान में हमारे ऑडियोबुक सब्सक्राइबर कैटलॉग मे से ऑडियोबुक सुनने की अवधि जोड़ता है.

कीमत और इसमें शामिल सुनने की अवधि हर देश के हिसाब से अलग-अलग होती है.

ऑडियोबुक+ को सब्सक्राइब करने का तरीका

आप क्रेडिट/डेबिट कार्ड, PayPal या Google Play बिलिंग से ऑडियोबुक+ का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं.

आपके प्लान से इस बात पर असर पड़ता है कि आप कैसे सब्सक्राइब करते हैं, लेकिन ऑडियोबुक का अनुभव एक जैसा ही रहता है.

  • ऑडियोबुक+, आपके Premium प्लान के अलावा अपने-आप रिन्यू होने वाले ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन के तौर पर आपके लिए उपलब्ध है. इससे आपकी बिलिंग की तारीख आगे बढ़ जाएगी और आपके सब्सक्रिप्शन की लागत को भी उसी अनुपात में एडजस्ट कर दिया जाएगा.

    ऑडियोबुक+

    ऑडियोबुक+ के घंटे केवल आपके अकाउंट पर लागू होते हैं और प्लान के सदस्यों के साथ शेयर नहीं किए जाते हैं.

    1. उपलब्ध सब्सक्रिप्शन पर जाएँ.
    2. ऐड-ऑन टैब चुनें.
    3. ऑडियोबुक+ ढूँढें. आपको इसमें शामिल घंटे और कीमतें दिखाई देंगी.
    4. सब्सक्रिप्शन में जोड़ें चुनें और खरीदारी पूरी करने के लिए दिए गए चरणों का पालन करें.

    प्लान के सदस्यों के लिए ऑडियोबुक+

    प्लान मैनेजर अपने प्लान के सदस्यों के लिए ऑडियोबुक+ ऐड-ऑन भी खरीद सकते हैं.

    1. उपलब्ध सब्सक्रिप्शन पर जाएँ.
    2. ऐड-ऑन टैब चुनें.
    3. प्लान के सदस्यों के लिए ऑडियोबुक+ ढूँढें. आपको इसमें शामिल घंटे और कीमतें दिखाई देंगी.
    4. सब्सक्रिप्शन में जोड़ें चुनें.
    5. उस (उन) सदस्य (सदस्यों) को चुनें जिसे (जिन्हें) आप ऐड-ऑन देना चाहते हैं और खरीदारी पूरी करने के लिए दिए गए चरणों का पालन करें.

    ध्यान दें: अगर आप Google Play बिलिंग से पेमेंट करते हैं, तो आप अपने प्लान के सिर्फ़ एक सदस्य के लिए ऑडियोबुक+ खरीद सकते हैं.

  • आप खुद ऑडियोबुक+ को सब्सक्राइब नहीं कर सकते, लेकिन अपने प्लान मैनेजर से इसके लिए अनुरोध कर सकते हैं.

    1. उपलब्ध सब्सक्रिप्शन पर जाएँ.
    2. ऐड-ऑन टैब चुनें.
    3. प्लान के सदस्यों के लिए ऑडियोबुक+ के तहत, अपने प्लान मैनेजर को सूचित करने के लिए अनुरोध करें चुनें.

    आपके प्लान मैनेजर के द्वारा मंज़ूरी मिलने के बाद, प्लान के सदस्यों के लिए ऑडियोबुक+ उनके सब्सक्रिप्शन में जोड़ दिया जाता है और उनके Spotify Premium प्लान के साथ इसका बिल लिया जाता है.

  • ऑडियोबुक+ आपके लिए बिना किसी अन्य Spotify Premium फ़ीचर के अलग से एक प्लान के तौर पर उपलब्ध है.

    म्यूज़िक और पॉडकास्ट के विज्ञापन वाले एक्सेस के अलावा, आपको ऑडियोबुक सुनने की अवधि भी मिलेगी.

    1. उपलब्ध सब्सक्रिप्शन पर जाएँ.
    2. प्लान टैब चुनें.
    3. ऑडियोबुक+ ढूँढें. आपको इसमें शामिल घंटे और कीमतें दिखाई देंगी.
    4. शुरू करें चुनें और अपनी खरीदारी पूरी करने के लिए दिए गए चरणों का पालन करें.

    क्या सुनने के लिए और अवधि चाहिए?

    अगर आपको अपने ऑडियोबुक+ प्लान के अलावा अतिरिक्त घंटे चाहिए, तो आप टॉप अप खरीद सकते हैं.

    ज़्यादा जानकारी के लिए, ऑडियोबुक सुनने की अवधि खरीदना देखें.

ऑडियोबुक सुनने की अवधि के काम करने का तरीका

हम ऑडियोबुक सुनने की अवधि की गणना किसी भी प्लेबैक की सामान्य स्पीड के आधार पर करते हैं, इसलिए प्लेबैक की स्पीड बदलने से कम होने वाली ऑडियोबुक सुनने की अवधि पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

अगर आप किसी ऑडियोबुक (या ऑडियोबुक के किसी हिस्से) को फिर से सुनते हैं, तो आपकी सुनने की अवधि सामान्य रूप से कम होती रहेगी.

अपनी ऑडियोबुक+ सुनने की अवधि के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, नीचे हमारे 'अक्सर पूछे जाने वाले सवाल' देखें.

  • ध्यान दें: आपकी ऑडियोबुक सुनने की अवधि को ट्रैक करने में कुछ देरी हो सकती है. ऐसा तब होता है, जब आपने चैप्टर के बीच में सुनना बंद कर दिया हो या आप ज़्यादा समय तक ऑफ़लाइन हों.

    मोबाइल

    1. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
    2. सेटिंग और प्राइवेसी पर टैप करें.
    3. अकाउंट पर जाएँ और अपने प्लान के नाम पर टैप करें. इससे आपको प्लान की जानकारी दिख जाएगी.
    4. ऑडियोबुक सुनने की अवधि पर टैप करें.

    वेब

    ऑडियोबुक सुनने की अवधि पर जाएँ.

  • हाँ. ऑडियोबुक+ की इस्तेमाल न की गई सुनने की अवधि की समयसीमा आपके अगले बिलिंग पीरियड की शुरुआत में खत्म हो जाती है, जब आपके घंटे रिन्यू होते हैं. हम सुनने की अवधि का इस्तेमाल नहीं करने या उसकी समयसीमा खत्म हो जाने पर, उसके लिए रिफ़ंड नहीं देते हैं.

    क्या आपको अपने अगले रिन्यूअल से पहले और घंटे चाहिए? आप ऑडियोबुक सुनने की अवधि खरीदना के ज़रिए एक बार खरीदे जाने वाला टॉप अप खरीद सकते हैं.

ऑडियोबुक+ को कैंसिल करना

आप किसी भी समय ऑडियोबुक+ को कैंसिल कर सकते हैं.

कैंसिल करने के बाद, आप अपनी मौजूदा बिलिंग अवधि खत्म होने तक बची हुई ऑडियोबुक+ सुनने की अवधि का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं.

    1. प्लान और ऐड-ऑन पर जाएँ.
    2. ऐड-ऑन टैब पर जाएँ.
    3. ऑडियोबुक+ चुनें.
    4. हटाएँ चुनें.

    आप ऐड-ऑन सुनने की अवधि खो देंगे, लेकिन आपके पास मौजूद अन्य कोई भी सुनने की अवधि बनी रहेगी.

  • सिर्फ़ आपके प्लान मैनेजर, प्लान के सदस्यों के लिए ऑडियोबुक+ को कैंसिल कर सकते हैं.

    प्लान मैनेजर के अकाउंट पर जाकर:

    1. प्लान और ऐड-ऑन पर जाएँ.
    2. ऐड-ऑन टैब पर जाएँ.
    3. प्लान के सदस्यों के लिए ऑडियोबुक+ चुनें.
    4. अपने नाम के आगे हटाएँ को चुनें.

    ध्यान दें: अगर कोई सदस्य प्लान को छोड़ता है, तो ऐड-ऑन को सब्सक्रिप्शन से हटा दिया जाएगा और उस सदस्य के पास किसी भी ऐड-ऑन का ऐक्सेस नहीं रहेगा.

    1. अपना सब्सक्रिप्शन मैनेज करें पर जाएँ.
    2. कैंसिल करें चुनें.

    ध्यान दें: अगर आप Spotify Premium पर अपग्रेड करना चाहते हैं, तो आपको पहले अपना ऑडियोबुक+ प्लान कैंसिल करना होगा. इसके कैंसिल हो जाने के बाद, आप Spotify Premium प्लान को सब्सक्राइब कर सकते हैं.

क्या यह लेख मददगार था?