आप AI की मदद से चलने वाले टूल से इंटरैक्ट कर रहे हैं.

Spotify के स्टोरेज के बारे में जानकारी

Spotify आपके डिवाइस की मेमोरी का इस्तेमाल इन कामों के लिए करता है:

  • म्यूज़िक और पॉडकास्ट के कुछ हिस्सों को कैश के रूप में सेव करने के लिए, ताकि यह बिना रुके चल सके
  • ऑफ़लाइन चलाने के मकसद से, डाउनलोड किए गए म्यूज़िक और पॉडकास्ट को सेव करने के लिए

हमारा सुझाव है कि Spotify के लिए आपके डिवाइस पर कम से कम 1GB मेमोरी खाली होनी चाहिए.

मेमोरी के इस्तेमाल को मैनेज करना

डिवाइस में स्पेस खाली करने या सामान्य समस्याओं को ठीक करने के लिए, आप अपना कैश साफ़ कर सकते हैं या यह मैनेज कर सकते हैं कि आपके डाउनलोड कहाँ सेव हैं.

  • अपना कैश मिटाना

    1. सबसे उपर अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
    2. सेटिंग और प्राइवेसी सेटिंग्स पर टैप करें.
    3. डेटा सेविंग और ऑफ़लाइन पर टैप करें.
    4. स्टोरेज में जाकर कैश मेमोरी मिटाएँ के बगल में मिटाएँ पर टैप करें.

    डाउनलोड किए गए कॉन्टेंट की मेमोरी

    iPhone पर, Spotify 'डाउनलोड किए गए कॉन्टेंट' को आपके डिवाइस की मेमोरी में एन्क्रिप्टेड रूप में सेव करता है.

    अगर आपको नए डाउनलोड किए गए कॉन्टेंट के लिए डिवाइस में ज़्यादा जगह चाहिए, तो iOS ऐसे किसी भी सेव किए गए डेटा को मिटाकर अपने-आप स्पेस खाली करता है जिसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है.

    अगर सेव किया गया और डेटा मिटाया नहीं जा सकता, तो आपको डाउनलोड किए गए ट्रैक को मैन्युअल तरीके से हटाकर स्पेस खाली करना होगा.

  • अपना कैश मिटाना

    1. सबसे उपर अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
    2. सेटिंग और प्राइवेसी सेटिंग्स पर टैप करें.
    3. डेटा सेविंग और ऑफ़लाइन पर टैप करें.
    4. स्टोरेज में जाकर कैश मेमोरी मिटाएँ के बगल में मिटाएँ पर टैप करें.

    डाउनलोड किए गए कॉन्टेंट की मेमोरी

    अगर आपके Android डिवाइस में कोई बाहरी SD कार्ड मौजूद है, तो आप डिवाइस की इंटरनल मेमोरी के बजाय वहाँ अपना डाउनलोड किया गया कॉन्टेंट सेव कर सकते हैं.

    सुझाव: पक्का करें कि आपके SD कार्ड में कम से कम 1GB स्पेस खाली हो. मेमोरी का विकल्प सिर्फ़ तभी दिखाई देता है, जब आपका SD कार्ड उपलब्ध और ऐक्सेस करने योग्य हो.

    1. बाईं ओर स्वाइप करें या अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
    2. सेटिंग और प्राइवेसी सेटिंग्स पर टैप करें.
    3. डेटा सेविंग और ऑफ़लाइन पर टैप करें.
    4. स्टोरेज में चुनें कि आपको डाउनलोड किए गए कॉन्टेंट को कहाँ सेव करना है.
    5. जारी रखें पर टैप करें.

    आपकी लाइब्रेरी के साइज़ के आधार पर डेटा ट्रांसफ़र करने में कुछ मिनट लगते हैं. आप ट्रांसफ़र के प्रोसेस के दौरान सामान्य रूप से कॉन्टेंट सुन सकते हैं, लेकिन प्रोसेस पूरा होने के बाद Spotify रीस्टार्ट होता है.

    अगर आपके डिवाइस में पर्याप्त मेमोरी नहीं है, तो आपको डाउनलोड किए गए ट्रैक को मैन्युअल तरीके से हटाकर स्पेस खाली करना होगा.

  • अपना कैश मिटाना

    1. सबसे ऊपर अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें और सेटिंग को चुनें.
    2. स्क्रॉल करके नीचे स्टोरेज पर जाएँ.
    3. कैश मेमोरी मिटाएँ पर क्लिक करें.
      सुझाव: अपनी कैश मेमोरी को कहीं और सेव करने के लिए, लोकेशन बदलें पर क्लिक करें.

    अगर आपके डिवाइस में पर्याप्त मेमोरी नहीं है, तो आपको डाउनलोड किए गए ट्रैक को मैन्युअल तरीके से हटाकर स्पेस खाली करना होगा.

क्या यह लेख मददगार था?