आप AI की मदद से चलने वाले टूल से इंटरैक्ट कर रहे हैं. 

Premium प्लान बदलने का तरीका

नए प्लान में बदलने का तरीका जानने के लिए अपने प्लान का प्रकार चुनें.

ध्यान दें: आप चाहे किसी भी प्लान से या किसी भी प्लान में बदलाव करें, आपकी सभी प्लेलिस्ट, सेव किया गया म्यूज़िक और सेटिंग आपके पास बने रहते हैं.

Spotify Premium प्लान

अगर आप सीधे Spotify के ज़रिए Premium के लिए पेमेंट करते हैं, तो आप अपने अकाउंट पेज पर जाकर अपने प्लान को मैनेज कर सकते हैं.

    1. अपने अकाउंट पेज पर जाएँ.
    2. अपना सब्सक्रिप्शन मैनेज करें में जाकर, प्लान बदलें पर क्लिक करें.
    3. कोई प्लान चुनें.

    आपका सब्सक्रिप्शन आपके नए प्लान को दिखाने के लिए तुरंत अपडेट हो जाएगा.

    ध्यान दें: अगर आप मुफ़्त ट्रायल से अपग्रेड कर रहे हैं, तो इसके लिए आपसे तुरंत पेमेंट लिया जाएगा.

  • जब आप Family या Duo प्लान से किसी छोटे प्लान में बदलते हैं, तो आपसे यह चुनने के लिए कहा जाएगा कि आप किन सदस्यों को Premium प्लान पर रखना चाहते हैं. जिन सदस्यों को आपने नहीं चुना है उनको आपकी बिलिंग की अगली तारीख पर Spotify Free में स्विच कर दिया जाएगा.

    1. अपने अकाउंट पेज पर जाएँ.
    2. सब्सक्रिप्शन में जाकर, अपना सब्सक्रिप्शन मैनेज करें को चुनें.
    3. प्लान बदलें पर क्लिक करें.
    4. कोई प्लान चुनें, फिर चुनें पर क्लिक करें.
    5. उन सदस्यों को चुनें जिन्हें आप अपने नए प्लान में ट्रांसफ़र करना चाहते हैं.
    6. जारी रखें पर क्लिक करें.
    7. कन्फ़र्म करें पर क्लिक करें.
    8. कन्फ़र्म करने के लिए सब्सक्रिप्शन को अपडेट करें पर क्लिक करें.

    जिस दिन आपके पुराने प्लान का क्रेडिट खत्म हो जाएगा उस दिन आपसे आपके नए प्लान के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा. वह दिन आपकी नई बिलिंग की तारीख होगी और उस दिन से आपका प्लान अपडेट हो जाएगा.

    ध्यान दें: अगर आप मुफ़्त ट्रायल से अपग्रेड कर रहे हैं, तो इसके लिए आपसे तुरंत पेमेंट लिया जाएगा.

    शेड्यूल किए गए प्लान में बदलाव के बाद, अपने सदस्य के चयन को बदलना

    अगर आप अपना विचार बदलते हैं और किसी ऐसे व्यक्ति को शामिल करना चाहते हैं जिसे आपने पहले नहीं चुना था, तो आपको अपना सब्सक्रिप्शन रिन्यू करना होगा और प्लान बदलने के चरणों को फिर से पूरा करना होगा.

    अपने सब्सक्रिप्शन को रिन्यू करने पर आपके पहले चुने गए सदस्य मिट जाते हैं और आप अपनी अगली बिलिंग की तारीख से पहले सदस्यों का एक नया सेट चुन सकते हैं.

    किसी नए सदस्य के लिए पहले से चुने गए सदस्य की अदला-बदली करना

    अगर आप अपने चुने गए सदस्यों में से किसी एक को बदलना चाहते हैं, तो आप उन्हें कभी भी हटा सकते हैं. उन्हें हटाने पर उनका वह अकाउंट दूसरे के लिए उपलब्ध हो जाएगा और आप किसी नए व्यक्ति को आमंत्रित कर सकते हैं.

    • नए सदस्य को Premium का ऐक्सेस तुरंत मिलेगा.
    • नए सदस्य द्वारा आमंत्रण स्वीकार करने के बाद, आपकी अगली बिलिंग की तारीख से नया प्लान लागू होने पर वह सदस्य भी आपके प्लान में शामिल होगा.

    सदस्यों को हटाना

    आप किसी भी समय, चुने गए और गैर-चयनित सदस्यों, दोनों को हटा सकते हैं.

    • अगर आप किसी चुने गए सदस्य को हटाते हैं, तो उनका अकाउंट उपलब्ध हो जाता है और आप किसी नए व्यक्ति को आमंत्रित कर सकते हैं. नए सदस्य को Premium का ऐक्सेस तुरंत मिल जाएगा और आपकी अगली बिलिंग की तारीख से नया प्लान लागू होने पर वह सदस्य भी आपके प्लान में शामिल होगा.
    • अगर आप किसी गैर-चयनित सदस्य को हटाते हैं, तो उन्हें तुरंत Spotify Free पर स्विच कर दिया जाता है और आप उनकी जगह किसी नए व्यक्ति को आमंत्रित नहीं कर सकते.
  • स्विच करने से पहले, फ़िलहाल आपको प्लान को कैंसिल करना होगा. हम इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान आप इन चरणों का अनुसरण कर सकते हैं:

    1. अपने अकाउंट पेज पर जाएँ.
    2. अपना सब्सक्रिप्शन मैनेज करें में जाकर, प्लान बदलें पर क्लिक करें.
    3. Spotify Free पर स्क्रोल करें और Premium कैंसिल करें पर क्लिक करें.
    4. कन्फ़र्मेशन मैसेज के ज़रिए जारी रखें.
    5. अब जब आपका अकाउंट Free सेवा पर स्विच हो गया है, तो आप www.spotify.com/premium पर जाकर किसी भी Premium प्लान के लिए साइन अप कर सकते हैं.

    ध्यान दें: अगर आप मुफ़्त ट्रायल से अपग्रेड कर रहे हैं, तो आपके Premium की बची हुई अवधि खत्म हो जाएगी.

    1. अपने अकाउंट पेज पर जाएँ.
    2. अपना सब्सक्रिप्शन मैनेज करें में जाकर, प्लान बदलें पर क्लिक करें.
    3. कोई प्लान चुनें.

    आपका सब्सक्रिप्शन आपके नए प्लान को दिखाने के लिए तुरंत अपडेट हो जाएगा.

    ध्यान दें: अगर आप मुफ़्त ट्रायल से अपग्रेड कर रहे हैं, तो इसके लिए आपसे तुरंत पेमेंट लिया जाएगा.

    1. अपने अकाउंट पेज पर जाएँ.
    2. सब्सक्रिप्शन में जाकर, अपना सब्सक्रिप्शन मैनेज करें को चुनें.
    3. प्लान बदलें पर क्लिक करें.
    4. कोई प्लान चुनने के लिए चुनें पर क्लिक करें.
    5. कन्फ़र्म करने के लिए सब्सक्रिप्शन को अपडेट करें पर क्लिक करें.

    आपका प्लान, आपके अगले बिलिंग शेड्यूल से अपडेट किया जाएगा. जिस दिन आपके पुराने प्लान का क्रेडिट खत्म हो जाएगा, उस दिन आपसे नए प्लान के लिए शुल्क लिया जाएगा. अपने प्लान के सदस्यों को बताएँ कि अगर वे किसी नए प्लान पर स्विच नहीं करते हैं, तो वे आपकी अगली पेमेंट की तारीख पर Premium का ऐक्सेस खो देंगे.

    ध्यान दें: अगर आप मुफ़्त ट्रायल से अपग्रेड कर रहे हैं, तो इसके लिए आपसे तुरंत पेमेंट लिया जाएगा.

  • प्लान बदलने से पहले आपको फ़िलहाल उन्हें कैंसिल करना होगा. हम इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

    1. अपने अकाउंट पेज पर जाएँ.
    2. अपना सब्सक्रिप्शन मैनेज करें में जाकर, प्लान बदलें पर क्लिक करें.
    3. Spotify Free पर स्क्रोल करें और Premium कैंसिल करें पर क्लिक करें.
    4. कन्फ़र्मेशन मैसेज के ज़रिए जारी रखें.
    5. अब जब आपका अकाउंट Free सेवा पर स्विच हो गया है, तो आप www.spotify.com/premium पर जाकर किसी भी Premium प्लान के लिए साइन अप कर सकते हैं.

    ध्यान दें: अगर आप मुफ़्त ट्रायल से अपग्रेड कर रहे हैं, तो आपके Premium की बची हुई अवधि खत्म हो जाएगी.

Google Play Premium प्लान

इसके लिए: Android

अगर आप Google Play बिलिंग के ज़रिए पेमेंट करते हैं, तो आप सिर्फ़ Spotify ऐप के ज़रिए ही अपना Premium प्लान बदल सकते हैं.

  1. सबसे उपर अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
  2. सेटिंग और प्राइवेसी सेटिंग्स पर टैप करें.
  3. अकाउंट पर टैप करें.
  4. आपका प्लान में जाकर, उपलब्ध प्लान देखें पर टैप करें.
  5. नया प्लान चुनें.

पार्टनर Premium प्लान

कुछ कंपनियाँ (जैसे कि फ़ोन और इंटरनेट प्रोवाइडर) Premium को अपने प्लान के हिस्से के तौर पर ऑफ़र करती हैं.

पार्टनर प्लान में बदलना

ध्यान दें: अगर आपने सीधे हमारे ऐप से प्लान को सब्सक्राइब किया है, तो आपको पार्टनर के साथ Premium पाने के लिए प्लान को कैंसिल करना होगा.

  1. अपना सब्सक्रिप्शन मैनेज करें पर जाएँ.
  2. नीचे स्क्रॉल करें और Premium को कैंसिल करें पर क्लिक करें.
  3. कन्फ़र्मेशन मैसेज के ज़रिए जारी रखें.
  4. अपनी अगली बिलिंग की तारीख पर अपने अकाउंट के मुफ़्त प्लान पर स्विच होने का इंतज़ार करें.
  5. जब आपका अकाउंट मुफ़्त प्लान पर स्विच हो जाएगा, तो पार्टनर की वेबसाइट पर जाकर अपने पार्टनर प्लान को ऐक्टिवेट करें.

पार्टनर प्लान से बदलना

ध्यान दें: अगर आपके पास पहले से ही किसी पार्टनर (जैसे कि आपके फ़ोन या इंटरनेट प्रोवाइडर) के साथ Premium मौजूद है, तो सबसे पहले आपको उनके साथ प्लान कैंसिल करना होगा और अपने मौजूदा Premium प्लान की समय-सीमा खत्म होने का इंतज़ार करना होगा.

  1. अपने मौजूदा Premium प्लान को कैंसिल करने के लिए, अपने पार्टनर की वेबसाइट पर जाएँ.
    सुझाव: अपने अकाउंट पेज पर जाकर उनके बारे में जानकारी पाएँ.
  2. जब आपका Spotify अकाउंट मुफ़्त सेवा पर स्विच हो जाए, तब किसी भी Premium प्लान के लिए साइन अप करें.

क्या प्लान बदलने का कोई विकल्प नहीं है?

इसका मतलब है कि आपका प्लान किसी पार्टनर से जुड़ा हुआ है. बदलने के लिए, सबसे पहले आपको प्लान कैंसिल करना होगा. अपने अकाउंट पेज पर जाकर उनके बारे में जानकारी पाएँ.

क्या यह लेख मददगार था?