आप AI की मदद से चलने वाले टूल से इंटरैक्ट कर रहे हैं.

क्या आपको लगता है कि आपका अकाउंट हैक कर लिया गया है?

हमारा प्लैटफ़ॉर्म और यूज़र रिकॉर्ड सुरक्षित हैं, लेकिन कभी-कभी अन्य सेवाओं पर उल्लंघन होने का मतलब है कि कोई और आपके Spotify अकाउंट में लॉग इन कर सकता है.

इन चीज़ों पर ध्यान दें:

  • आपके ईमेल पते का बदलना
  • प्लेलिस्ट जुड़ना या हटना
  • आपके कंट्रोल के बिना म्यूज़िक चलना
  • आपके सब्सक्रिप्शन का बदलना
  • आपके अकाउंट से एक अज्ञात Facebook अकाउंट कनेक्ट है
  • ऐसे लॉग इन से जुड़े ईमेल मिलना जो आपने नहीं किए हैं
  • आपके पासवर्ड का काम न करना

चिंता न करें, आपकी वित्तीय और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के साथ कभी समझौता नहीं किया जाता है.

  • अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए इन चरणों का अनुसरण करें.

    1. अपना पासवर्ड रीसेट करना

    अपना पासवर्ड रीसेट करेंऔर किसी निजी/गुप्त विंडो में अपना पासवर्ड रीसेट करने का लिंक खोलें. फिर ऐसा कोई मज़बूत पासवर्ड चुनें जिसे आपने पहले इस्तेमाल नहीं किया है.

    साथ ही, यह पक्का करें कि आप अपने अकाउंट से जुड़ी सभी सेवाओं के पासवर्ड भी बदलें, जैसे कि आपका ईमेल पता, Facebook या Apple.

    सुझाव: अपने Facebook की सुरक्षा की जाँच करें.

    2. सभी जगह से साइन आउट करना

    अपने अकाउंट पेज में लॉग इन करें, नीचे की ओर स्क्रॉल करके सभी जगह से साइन आउट करें को चुनें.

    ध्यान दें: सभी जगह से साइन आउट करने में 1 घंटा लग सकता है.

    3. कनेक्ट किए गए तीसरे पक्ष के ऐप देखें

    आपके अकाउंट से क्या-क्या कनेक्ट है, इसकी समीक्षा करने के लिए अपने अकाउंट पेज पर ऐप मैनेज करें को चुनें. यह पक्का करने के लिए कि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे, अच्छा होगा कि आप उन सभी ऐप पर ऐक्सेस हटाएँ को चुनें (आप उन्हें बाद में फिर से ऐक्सेस दे सकते हैं).

    साथ ही, 'सोशल' सेक्शन में किसी भी कनेक्ट किए गए Facebook अकाउंट की समीक्षा करने के लिए, Spotify के डेस्कटॉप ऐप की सेटिंग पर जाएँ. अगर कोई अकाउंट कनेक्ट है, तो उसे हटाने के लिए Facebook से डिस्कनेक्ट करें पर क्लिक करें. अगर यह आपका अपना Facebook अकाउंट है, तो इसे फिर से कनेक्ट करने से पहले अपना Facebook पासवर्ड बदल लें.

    4. वापस लॉग इन करना और सुरक्षित रहना

    अब आप अपने सभी डिवाइस में वापस लॉग इन कर सकते हैं. साथ ही, किसी भी ऐप और सेवाओं को फिर से कनेक्ट कर सकते हैं.

    अन्य सेवाओं पर उल्लंघन होने की वजह से आपके अकाउंट की सुरक्षा को सबसे बड़ा खतरा होता है. ऐसा फिर से न हो, इसके लिए किसी मज़बूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें. यह पासवर्ड ऐसा होना चाहिए जिसे आप अन्य सेवाओं पर इस्तेमाल न करते हों.

    सुझाव: अपना अकाउंट सुरक्षित रखने के तरीके के बारे में और पढ़ें.

  • हमारे साथ जुड़े रहें और हम आपके Spotify अकाउंट को सुरक्षित रखने में आपकी मदद करेंगे.

  • अगर आपका अकाउंट अब भी ऐक्सेस हो रहा है, तो अपने अकाउंट पेज पर जाकर मिटाई गई प्लेलिस्ट को रिकवर किया जा सकता है.

    अगर आप अपना अकाउंट ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो हम आपके अकाउंट की खोई हुई किसी भी चीज़ को सुरक्षित रखने और रीस्टोर करने में मदद कर सकते हैं.

    सुझाव: Spotify की अपनी रसीद या बैंक स्टेटमेंट का स्क्रीनशॉट लें (पक्का करें कि इसमें आपका पूरा क्रेडिट नंबर, समय-सीमा खत्म होने की तारीख या 3-डिजिट वाला कोड दिखाई न देता हो).

क्या यह लेख मददगार था?