अपनी टेस्ट प्रोफ़ाइल में से कोई प्लेलिस्ट या ट्रैक हटाना
आप क्या सुनते हैं और कैसे सुनते हैं, इसके आधार पर टेस्ट प्रोफ़ाइल, Spotify की ओर से आपके टेस्ट की इनसाइट देती है. इससे हमें आपके Spotify के सुझावों को आपके मुताबिक बनाने में मदद मिलती है, जैसे 'डिस्कवर वीकली' और आपका होम पेज. इससे हमें Wrapped और ब्लेंड जैसी टेस्ट समरी के साथ आपको आपके मुताबिक अनुभव देने में मदद मिलती है.
अपनी टेस्ट प्रोफ़ाइल में से कोई प्लेलिस्ट या ट्रैक हटाना
अगर आप अपनी टेस्ट प्रोफ़ाइल में से कोई प्लेलिस्ट या ट्रैक हटाते हैं, तो आपके द्वारा पहले और बाद में सुने जाने वाले कॉन्टेंट का असर, आपकी टेस्ट समरी और आपको मिलने वाले सुझावों पर कम पड़ेगा.
उदाहरण के लिए, अगर आप रात में सोने के लिए अपना म्यूज़िक हटाते हैं, तो उन म्यूज़िक को सुनने से आपकी पसंद के मुताबिक बनाई गई प्लेलिस्ट जैसे 'डिस्कवर वीकली' और Wrapped पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
- कोई प्लेलिस्ट या ट्रैक चुनें.
- प्लेलिस्ट के शीर्ष के पास
(iPhone और Desktop) /
(Android) पर टैप करें.
- प्लेलिस्ट के लिए अपनी टेस्ट प्रोफ़ाइल में से हटाएँ या ट्रैक के लिए अपनी टेस्ट प्रोफ़ाइल में से ट्रैक हटाएँ को चुनें.
अगर आपको इन्हें वापस जोड़ना है, तो प्लेलिस्ट के लिए अपनी टेस्ट प्रोफ़ाइल में शामिल करें या ट्रैक के लिए अपनी टेस्ट प्रोफ़ाइल में ट्रैक शामिल करें पर टैप करें.
ध्यान दें: अगर आप ऐसे गाने सुनते हैं जो हटाई गई प्लेलिस्ट में शामिल हैं, लेकिन आपने उन्हें 'लाइक किए गए गाने' जैसी किसी प्लेलिस्ट पर सुना है, तो इस तरह के स्ट्रीम को अब भी आपकी टेस्ट प्रोफ़ाइल में शामिल किया जाएगा.
आपकी टेस्ट प्रोफ़ाइल से किसी प्लेलिस्ट या ट्रैक को हटाने में 48 घंटे लगेंगे. हो सकता है कि 'डिस्कवर वीकली' जैसे कुछ सुझाए गए कॉन्टेंट पर आने वाले एक हफ़्ते तक कोई असर न पड़े.
आप अपनी टेस्ट प्रोफ़ाइल में से सिर्फ़ प्लेलिस्ट या ट्रैक हटा सकते हैं.
अगर आप अपनी टेस्ट प्रोफ़ाइल में से कोई प्लेलिस्ट या ट्रैक हटाते हैं, तो आपके द्वारा उस प्लेलिस्ट या ट्रैक को पहले और बाद में स्ट्रीम किए जाने का असर, आपको मिलने वाले म्यूज़िक के सुझावों और टेस्ट समरी पर कम पड़ेगा.
किसी गाने को छिपाने पर, जब भी आप उस खास प्लेलिस्ट को सुनेंगे, तो वह गाना नहीं चलेगा. आप “छिपाएँ” विकल्प के ज़रिए किसी ट्रैक को 30 दिनों के लिए स्नूज़ भी कर सकते हैं. इनमें से किसी भी फ़ीचर का असर आपकी टेस्ट प्रोफ़ाइल पर नहीं पड़ता है.
हटाई गई प्लेलिस्ट या ट्रैक की स्ट्रीम को, सुनने की कुल अवधि को छोड़कर किसी भी Wrapped स्टोरी या डेटा पॉइंट (जैसे टॉप आर्टिस्ट या टॉप गाने) में शामिल नहीं किया जाएगा.
मिलते-जुलते लेख
- ऐसे पेमेंट से जुड़ी सहायता जो पूरे नहीं हुए हैं
- प्लान कैंसिल करने के बाद भी शुल्क लिया गया
- रिफ़ंड पॉलिसी
- आपसे शुल्क लिया गया, लेकिन आप Spotify Premium प्लान का इस्तेमाल नहीं करते हैं
- ज़्यादा पेमेंट लिया गया
- दो बार शुल्क लिया गया
- मुफ़्त ट्रायल के लिए शुल्क लिया गया
- क्या Premium प्लान की कीमत में टैक्स शामिल है?
- कीमत में होने वाले अपडेट
- हमसे संपर्क करें
- Spotify में लॉग इन करने के तरीके में बदलाव हो रहा है
- Spotify में लॉग इन नहीं हो रहा
- Spotify पर लॉग करने के तरीके
- अपना Spotify पासवर्ड रीसेट करने या बदलने का तरीका
- Facebook के साथ Spotify पर लॉग इन करना
- Apple के साथ Spotify पर लॉग इन करना
- Google के साथ Spotify पर लॉग इन करना
- अपने फ़ोन नंबर के साथ Spotify पर लॉग इन करना
- Samsung के साथ Spotify पर लॉग इन करना
- विदेश में अकाउंट नहीं चलाया जा सकता
- Spotify के बंद किए गए अकाउंट
- Spotify से लॉग आउट करने का तरीका