आप AI की मदद से चलने वाले टूल से इंटरैक्ट कर रहे हैं.

Spotify द्वारा वेरिफ़ाई किया गया

“Spotify द्वारा वेरिफ़ाई किया गया” बैज किसी आर्टिस्ट की प्रोफ़ाइल पर और उसे खोजने पर तब दिखता है, जब वह प्रामाणिकता और भरोसे को दिखाने वाले तय मानकों को पूरा करता है. Spotify पर लाखों अपलोड करने वाले और आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल मौजूद हैं, इसलिए सटीकता और निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए समीक्षाएँ और वेरीफ़िकेशन नियमित रूप से जारी किए जाएँगे. अभी तक बैज नहीं दिखने का मतलब यह नहीं है कि किसी आर्टिस्ट को यह बैज आगे भी नहीं मिलेगा.

जिन आर्टिस्ट को यह बैज मिलता है उनकी इन क्षेत्रों में समीक्षा की जाती है:

  • समय के साथ, लगातार सुनने वालों की ऐक्टिविटी और एंगेजमेंट: Spotify पर कॉन्टेंट अपलोड करने वाले लाखों लोग और आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल मौजूद हैं, इसलिए हमारा फ़ोकस उन आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल की समीक्षा करने पर रहता है जिन्हें कॉन्टेंट सुनने वाले समय-समय पर खोजते रहते हैं. अगर किसी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल में 'Spotify द्वारा वेरिफ़ाई किया गया' बैज नहीं है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि उन्होंने अभी तक सुनने वालों की ऐक्टिविटी की तय सीमा पूरी नहीं की है जिससे वह समीक्षा की प्रक्रिया के योग्य बन सकें. हम उन आर्टिस्ट की भी समीक्षा कर सकते हैं जिन्होंने म्यूज़िक कल्चर और हिस्ट्री में अहम योगदान दिया है और सांस्कृतिक प्रवाह व इसकी प्रासंगिकता को बनाए रखा है. भले ही वे अभी तक सुनने वाले लोगों की तय सीमा तक नहीं पहुँचे हों.
  • Spotify की प्लैटफ़ॉर्म से जुड़ी नीतियों को मानना: इसका मतलब है कि आर्टिस्ट और उनका कॉन्टेंट हमारे प्लैटफ़ॉर्म से जुड़ी नीतियों का पालन करते हैं.
  • प्रोफ़ाइल के पीछे एक असली आर्टिस्ट होने के संकेत: हम यह देखते हैं कि प्लैटफ़ॉर्म पर और इसके बाहर आर्टिस्ट की मौजूदगी साफ़ तौर पर दिखे. जैसे, कंसर्ट की तारीखें, मर्चेंडाइज़ और उनकी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल पर लिंक किए गए सोशल अकाउंट. लॉन्च के समय, ऐसी प्रोफ़ाइल वेरिफ़िकेशन के योग्य नहीं होती हैं जो मुख्य रूप से AI-जनरेटेड या AI-पर्सोना आर्टिस्ट का प्रतिनिधित्व करती हैं. आज के म्यूज़िक लैंडस्केप में, आर्टिस्ट की प्रामाणिकता का कॉन्सेप्ट मुश्किल है और तेज़ी से बदल रहा है. हम समय के साथ अपने तरीके को बेहतर बनाना जारी रखेंगे. जो आर्टिस्ट अपने क्रिएटिव प्रोसेस में ज़िम्मेदारी के साथ AI टूल का इस्तेमाल करते हैं वे वेरिफ़िकेशन के योग्य होते हैं. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि वे खुद को प्रामाणिक रूप से पेश करते हों. Spotify की AI पॉलिसी और खुलासे के बारे में और जानें .
क्या यह लेख मददगार था?